दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 28
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    दिल्ली

    सोनू पर लगातार दूसरे दिन IT रेड जारी:कोरोना वॉरियर के ऑफिस-होटल समेत 6 ठिकाने जांच के दायरे में, कल 20 घंटे तक फाइनेंशियल रिकॉर्ड खंगाले गए.

    adminBy adminSeptember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    अभिनेता सोनू सूद पर इनकम टैक्स की कार्रवाई गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक इन ठिकानों पर IT की टीमों ने लगातार 20 घंटे तक अकाउंट बुक्स, इनकम, खर्च और फाइनेन्शियल रिकॉर्ड्स की जांच की थी। गुरुवार सुबह एक छोटे से ब्रेक के बाद जांच टीम फिर से रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।

    स्टाफ और परिवार से पूछताछ की गई
    इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने अभिनेता के घर पर मौजूद उनके परिवार और स्टाफ के लोगों से भी पूछताछ की है। अभिनेता के घर से अधिकारी कुछ फाइलें और कागजात भी अपने साथ ले गए हैं। कोरोना काल में सोनू सूद ने हजारों लोगों की मदद की। इनका एक NGO भी चल रहा है, जिसका नाम ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ है। यह NGO हेल्थकेयर, एजुकेशन, नौकरी और तकनीकी एडवान्समेंट पर काम करता है। IT अधिकारियों यहां भी जाकर जांच की है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ‘एक रियल एस्टेट सौदे की जांच कर रहा है।’

    कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार ने ब्रांड एम्बेसडर बनाया

    बीते 27 अगस्त को ही दिल्ली सरकार ने सोनू सूद को स्कूली छात्रों से जुड़े प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस दौरान उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी चली थीं, पर सोनू ने खुद कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी सियासत पर कोई बात नहीं हुई। सोशल मीडिया में चर्चा जारी है कि सूद को AAP पार्टी के साथ जुड़ने के कारण टारगेट किया जा रहा है।

    अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट
    इस रेड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनू सूद के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।

    आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया और आयकर विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। आतिशी ने कहा, “सोनू सूद ऐसे व्यक्ति हैं जो ना सिर्फ बॉलीवुड के फिल्मस्टार हैं बल्कि एक सोशल वर्कर और जनता की मदद करने वाले व्यक्ति हैं जिन्होंने कोविड के दौरान लोगों को राशन पहुंचाया। लोगों की मदद की। ये बहुत दुखद बात है कि भाजपा की सरकार उनको डराने के लिए एक IT रेड करती है इसे सर्वे कहते हैं वो।”

    संयुक्त राष्ट्र ने किया था सोनू का सम्मान
    48 साल के सोनू हिन्दी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर रहे हैं। जल्द ही वो एक पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे तेलुगु एक्शन-ड्रामा आचार्य में भी काम कर रहे हैं। सितंबर 2020 में सूद को कोरोना महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 2020 SDG स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड दिया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleखिलाड़ियों के पहुंचने से पहले UAE के 14 होटलों के 750 से ज्यादा स्टाफ का टेस्ट हुआ; पूरे टूर्नामेंट के दौरान 30 हजार टेस्ट किए जाएंगे.
    Next Article 27 विधायक बनेंगे मंत्री अब तक 18 संभावितों की लिस्ट जारी, इनमें 2 को फोन भी पहुंच गया
    admin

    Related Posts

    अरब सागर में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग

    June 28, 2022

    मुंबई में चार मंजिला बिल्डिंग अचानक गिरी

    June 28, 2022

    इन इलाकों में आज होगी बारिश

    June 28, 2022

    Comments are closed.

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • Lifestyle
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.