दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 28
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    हेल्थ

    आंवले का सेवन करने से बेमिसाल फायदे

    adminBy adminMay 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    विटामिन-सी से भरपूर आंवला, हर मौसम में लाभदायक होता है। विटामिन Cके साथ-साथ आंवला में विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवले को कई तरह से अपनी हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप इसे कच्चा खा सकते, आंवले की जैम या कैंडी बना सकते हैं, आंवले का मुरब्बा या फिर आचार के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

    बूस्ट करे इम्यूनिटी – शरीर को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने में इम्यूनिटी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करना और भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह कोल्ड, कफ के अलावा शरीर में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

    आयरन से भरपूर – आंवले को विटामिन सी के साथ-साथ आयरन का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अगर आप शरीर में आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो आपको आंवले के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। यह खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है।

    कोलेस्ट्रॉल को रखे कंट्रोल – नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को सुचारू रूप से काम करने में भी मदद करते हैं।

    त्वचा के लिए फायदेमंद – आंवला जूस त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह चेहरे से दाग-धब्बे दूर करता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप आंवले का जूस पी सकते हैं या रूई की मदद से चेहरे पर लगा भी सकते हैं।

    काले और मजबूत बालों के लिए – बालों के लिए आंवला एक दवा की तरह काम करता है। सफेद बालों को काला करने में आंवला कारगर है। इसके लिए रोजाना आंवले का जूस पिएं या फिर नारियल तेल में आंवले को काटकर डाल दें और सुबह लगा लें।

    आंखों की रोशनी के लिए – आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी आंवला मदद करता है। आंखों में खुजली और पानी आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला जूस ले सकते हैं।

    वजन घटाने में मददगार – आंवले का जूस वजन घटाने में भी सहायक है। यह चर्बी को गलाने में मदद करता है जिससे वजन कम होता है। इसके लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस लेने से वजन घटाया जा सकता है। यह शरीर को डीटॉक्स करने के साथ-साथ विषैले पदार्थों को भी रुकने नहीं देता।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleमहेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म को करेंगे प्रोड्यूस
    Next Article गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे तालाब गहरीकरण कार्यों का किया औचक
    admin

    Related Posts

    कैंसर के साथ धूम्रपान बढ़ा सकता है बीमारियों का भी खतरा

    May 31, 2022

    डायबिटीज़ के मरीज़ को ज़रूर खाएं यह एक चीज़, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

    May 30, 2022

    डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं है शहतूत

    May 28, 2022

    Comments are closed.

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • Lifestyle
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.