दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, January 28
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    राजनिति

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिला बहुमत…

    Tarun PathBy Tarun PathDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था।शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।

    चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने अभी तक 2 सीटों पर जीत दर्ज की है और 25 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी जारी है।हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का ने 18 हजार 752 मतों से जीत दर्ज की है।हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा अभी मतगणना चल रही है, हमें आखिर तक इंतजार करना चाहिए, लेकिन जो हमारी उम्मीद थी कि हिमाचल में हमारी सरकार बनेगी वह बनती दिखाई दे रही है।कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा अभी भी रुझान आ रहे हैं, लेकिन अब लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमें अपने चुनावी वादे याद हैं और आने वाले समय में हम उसे पूरा करेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleगुजरात का गठन, BJP का अजेय रथ और ब्रांड मोदी
    Next Article रेपो दर 2.25% बढ़ने से MSME पर 68,625 करोड़ का बोझ…
    Tarun Path

    Related Posts

    PM Modi राजस्थान का करेंगे चौथा दौरा..

    January 28, 2023

    गुजरात दंगे को लेकर शशि थरूर ने ‘सेक्युलर’ लोगों पर उठाए सवाल..

    January 28, 2023

    असम सरकार बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र का करेगी विस्तार..

    January 28, 2023

    Comments are closed.

    RO-12276/126
    RO-12276/126
    Ro. No. 12242/182
    Ro No. 12242/182
    Contact

    Editor – Tarun Sahu
    Mob No. – 9827994678
    Email – [email protected]
    Address- Mahamaya Residential , SHiv Mandir
    Koni Bilaspur Pin – 495009

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.