दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    मनोरंजन

    फराह खान ने टीना और प्रियंका की जमकर लगाई क्लास….

    Tarun PathBy Tarun PathJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    ‘बिग बॉस 16’ अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब जल्द ही शो को अपना विनर मिल जाएगा। लेकिन इससे पहले कंटेस्टेंट के बीच आए दिन टास्क के दौरान जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इस हफ्ते वीकएंड का वार में सलमान खान की जगह फराह खान शो को होस्ट करती नजर आएंगी। फराह वीकएंड पर प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता की शालीन भनोट का मजाक उड़ाने पर जमकर क्लास लगाएंगी।

    मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें फराह खान नजर आ रही हैं। इसके बाद वह प्रियंका और टीना की शालीन का मजाक बनाने के लिए जमकर फटकार लगाती हैं, जिसपर टीना बीच में ही बोलती रहती हैं। टीना का फराह की बात को पूरा न होने देने से पहले ही बीच में बोलना निर्देशक को पसंद नहीं आता। ऐसे में टीना का बर्ताव देखकर फराह शो को बीच में ही छोड़कर चली जाती हैं।

    फराह खान कहती हैं, ‘आप लोगों को टीना से सीखना चाहिए। अपने फायदे के लिए किसी को यूज करो और फिर टिशू पेपर बनाकर फेंक दो। इनका दांत टूटना इतना सीरियस है कि ये घर से निकल जाएं और शालीन जो नाइटमेयर से गुजर रहा है, उसका तुम लोगों ने मजाक बना दिया। और शालीन क्या कर रहा है तू? मुझे थप्पड़ मारकर तुझे जगाना है। वापस दे।’ इसके बाद फराह प्रियंका से कहती हैं कि जो प्रियंका हमेशा सच्चाई सच्चाई करती थी, उसकी सच्चाई का बबल अब फूट गया है। इसके बाद टीना बीच में ही एटीट्यूड दिखाने लगती हैं, जिससे फराह खान को गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं, ‘तुम अपना एटीट्यूड रख सकती हो। इसी से लोगों को प्रॉब्लम है। अब तुम सुन रही हो या मैं जाऊं?’ इसके बाद फराह वहां से चली जाती हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleभारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने मेहा के संग रचाई शादी …..
    Next Article एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने इस एक्टर संग रचाई शादी….
    Tarun Path

    Related Posts

    ट्रोल्स के निशाने पर आई दीपिका पादुकोण….

    March 28, 2023

    आध्यात्म के रास्ते पर चलीं दिव्या अग्रवाल, लोगों को सिखाएंगी कैसे मन को रखें शांत….

    March 28, 2023

    असित मोदी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की दयाबेन की वापसी पर की बात..

    March 28, 2023

    Comments are closed.

    RO-12338/143
    12338/143
    RO-12338/143
    RO-12294/ 126
    RO-12276/126
    Contact

    Editor – Tarun Sahu
    Mob No. – 9827994678
    Email – [email protected]
    Address- Mahamaya Residential , SHiv Mandir
    Koni Bilaspur Pin – 495009

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.