दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    मनोरंजन

    एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने इस एक्टर संग रचाई शादी….

    Tarun PathBy Tarun PathJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। मसाबा ने गुपचुप शादी रचा ली है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर शादी की घोषणा की है। मसाबा ने अपनी शादी को लो प्रोफाइल रखा, जहां उनके सिर्फ कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

    इस एक्टर को बनाया हमसफर-

    मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग फोटो शेयर की है। मसाबा ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा को अपना हमसफर बनाया है। तस्वीरों में न्यूली वेड कपल रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए मसाबा ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखते हुए कहा, “आज सुबह मैंने मेरे शांति के समंदर से शादी कर ली। हमारी आने वाली ढेरों जिंदगियां प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे जरूरी स्माइल से भरी होगी। मुझे कैप्शन लिखने में मदद करने के लिए भी शुक्रिया। ये जर्नी बहुत अच्छी होने वाली है।”

    तलाक के चार साल बाद मसाबा ने की दूसरी शादी-

    तलाक के चार साल बाद मसाबा गुप्ता की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2015 में फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंतेना वर्मा से हुई थी, लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं, सत्यदीप मिश्रा की बात करें तो ये उनकी भी दूसरी शादी है। मसाबा से पहले उन्होंने साल 2009 में एक्ट्रेस अदिती राव हैदिरी से शादी की थी और साल 2013 में दोनों अलग हो गए।

    मसाबा का वेडिंग लुक-

    मसाबा गुप्ता पेशे से सेलिब्रिटी ड्रेस डिजाइनर हैं। शादी पर उन्होंने अपने ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा का रानी कोर लहंगा सेट कैरी किया, जो उनके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। वहीं, ज्वेलरी की बात करें तो मसाबा ने मां नीना गुप्ता की ट्रेडिशन ज्वेलरी शादी पर पहनी। दूल्हे राजा सत्यदीप ने भी हाउस ऑफ मसाबा का बर्फी पिंक कलर का कुर्ता और पायजामा पहना। इसके साथ उन्होंने ऊपर से बंडी जैकेट कैरी किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleफराह खान ने टीना और प्रियंका की जमकर लगाई क्लास….
    Next Article बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के ज़रिए भारत को बदनाम किया जा रहा है’ डा नीरजा
    Tarun Path

    Related Posts

    ट्रोल्स के निशाने पर आई दीपिका पादुकोण….

    March 28, 2023

    आध्यात्म के रास्ते पर चलीं दिव्या अग्रवाल, लोगों को सिखाएंगी कैसे मन को रखें शांत….

    March 28, 2023

    असित मोदी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की दयाबेन की वापसी पर की बात..

    March 28, 2023

    Comments are closed.

    RO-12338/143
    12338/143
    RO-12338/143
    RO-12294/ 126
    RO-12276/126
    Contact

    Editor – Tarun Sahu
    Mob No. – 9827994678
    Email – [email protected]
    Address- Mahamaya Residential , SHiv Mandir
    Koni Bilaspur Pin – 495009

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.