दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    छत्तीसगढ़

    दुर्ग शहर बना समस्याओं का गढ़, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा दुर्ग में करेंगे पदयात्रा

    Tarun PathBy Tarun PathJanuary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    मोर आवास मोर अधिकार के साथ-साथ तमाम समस्याओं को लेकर पदयात्रा में जनता से करेंगे चर्चा

    दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दुर्ग शहर की सड़कों पर उतर कर पदयात्रा करेंगे।

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि वे अपने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्षदों, छाया पार्षदों और शक्ति केंद्र स्तर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 1 फरवरी बुधवार से दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों में पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। 1 फरवरी को प्रारंभ होने वाली पदयात्रा कसारीडीह- बोरसी अंतर्गत वार्ड के शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ की जाएगी, इसके बाद शहर के बाकी तीन मंडलों में 2, 3 और 5 फरवरी को पदयात्रा की जाएगी 4 फरवरी को जिला कार्यसमिति बैठक के कारण पदयात्रा को विराम दिया गया है।

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी माह में पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दुर्ग शहर में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन होगा। मोर आवास मोर अधिकार के साथ-साथ तमाम समस्याओं को लेकर पदयात्रा में जनता से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा दुर्ग शहर में दिन-प्रतिदिन समस्याओं का अंबार लगता चला जा रहा है प्रदेश सरकार विधायक और महापौर किसी को भी जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई रुचि नहीं है। केवल औपचारिकता निभाने के लिए खानापूर्ति चल रही है। विधायक अरुण वोरा की कठपुतली बनकर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल काम कर रहे हैं। महापौर के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम पूरी तरह से अक्षम साबित हो रहा है। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से काम करना चाहते हैं लेकिन अकर्मण्य नेतृत्व और शासकीय राशि के बंदरबांट तथा विकास कार्यों में बेतहाशा भ्रष्टाचार की वजह से लोगों को जन सुविधाओं का लाभ ठीक से नहीं मिल पा रहा है।

    पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से विकास का हिसाब मांगेंगे साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों सहित मोदी सरकार की योजनाओं के तमाम लाभार्थियों से मिलेंगे और जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां बता कर मोदी सरकार की योजनाओं से मिले लाभों से उनके जीवन में आये परिवर्तन के आधार पर भाजपा के लिए समर्थन मांगेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleदैनिक तरुनपथ 28 जनवरी 2023
    Next Article ओला कैब में एसी बंद ‎फिर भी ‎लिया पूरा ‎किराया कोर्ट ने दिलाए 15 हजार
    Tarun Path

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

    March 28, 2023

    शाला प्रवेशोत्सव के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव अमिताभ जैन

    March 28, 2023

    नाबार्ड की प्रदर्शनी से ग्रामीण कुटीर उद्योगों और हस्तशिल्प को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे

    March 28, 2023

    Comments are closed.

    RO-12338/143
    12338/143
    RO-12338/143
    RO-12294/ 126
    RO-12276/126
    Contact

    Editor – Tarun Sahu
    Mob No. – 9827994678
    Email – [email protected]
    Address- Mahamaya Residential , SHiv Mandir
    Koni Bilaspur Pin – 495009

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.