दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    खेल

    मध्यप्रदेश के आठ शहरों के अलावा दिल्ली में भी होंगे इवेंट..

    Tarun PathBy Tarun PathJanuary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होना है। इसमें देश छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। मध्य प्रदेश के आठ शहरों के अलावा दिल्ली में इन इवेंट होंगे। 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। वहीं, समापन समारोह 11 फरवरी को भोपाल में ही होगा।

    मध्यप्रदेश के भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महेश्वर, मंडला और उज्जैन में खेलों के आयोजन होंगे। खेलो इंडिया यूश गेम्स में कुल 29 अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से एक खेल ट्रैक-साइक्लिंग का आयोजन दिल्ली में होगा। भोपाल को सबसे ज्यादा नौ खेलों की मेजबानी मिली है। दिल्ली के अलावा महेश्वर और बालाघाट ही दो ऐसे जगह हैं जिन्हें सिर्फ एक-एक खेलों की मेजबानी मिली है।

    भोपाल के शौर्य इस्मारक में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण किया गया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर यूथ गेम्स के थीम सांग का अनावरण किया और अमरकंटक मशाल को रवाना किया। तब शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जनवरी मध्य प्रदेश के लिए स्वर्णिम महीना है। इस महीने हो रहे कई आयोजनों से मध्य प्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेलमय वातावरण है। मैं खिलाड़ियों को कहता हूं कि खूब पढ़ो और खेलो भी। हम खेलों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous ArticleZagreb Open:विनेश फोगाट और बजरंग सहित आठ पहलवानों ने वापस लिया नाम..
    Next Article सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने कम्युनिकेशन में ला दी है नई क्रान्ति -मुख्यमंत्री चौहान
    Tarun Path

    Related Posts

    IPL 2023: टूर्नामेंट से पहले खतरनाक फॉर्म में है ये गेंदबाज….

    March 28, 2023

    पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने फिटनेस के मामले में कोहली को बाबर से बेहतर बताया….

    March 28, 2023

    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2023 में हराना नहीं होगा आसान…

    March 28, 2023

    Comments are closed.

    RO-12338/143
    12338/143
    RO-12338/143
    RO-12294/ 126
    RO-12276/126
    Contact

    Editor – Tarun Sahu
    Mob No. – 9827994678
    Email – [email protected]
    Address- Mahamaya Residential , SHiv Mandir
    Koni Bilaspur Pin – 495009

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.