दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 28
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    झारखंड

    झारखंड:देवघर में बने राज्य के सबसे भव्य नगर निकाय भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, 21 करोड़ रुपए की लागत से ढाई साल में बनकर हुआ तैयार

    adminBy adminOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को देवघर में बने राज्य के सबसे खूबसूरत नगर निगम भवन का उद्घाटन किया। 85993 वर्गफीट में बना यह भवन पूर्वी भारत का सबसे भव्य नगर निकाय का भवन होगा। 6 फ्लोर के इस भवन का बिल्डअप एरिया 59573 वर्ग फीट है। नगर विकास विभाग की एजेंसी झारखंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जुडको) द्वारा इसका निर्माण कराया गया है। काफी बड़े क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन के सामने बनाया गया फाउंटेन इसकी खूबसूरती बढ़ाता है। खाली क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के फूल- पौधे लगाए गए हैं। इन नगर निगम भवन का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। इस बनाने में लगभग 21 करोड़ रुपए की लागत आई है।

    आम लोगों के लिए हैं कई सुविधाएं
    इस भवन में आम लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर निगम भवन परिसर में ही बैंक और एटीएम होगा, जहां लोग वित्तीय कार्य भी कर सकेंगे। इस भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ इस्तेमाल किए गए पानी के उपयोग की भी व्यवस्था की गई है। वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को साफ कर बागवानी की जाएगी। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके। भवन के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां अफसरों- जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोग के वाहन भी पार्क होंगे।

    राजधानी में अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ नगर निगम का भवन
    देवघर में निर्मित नगर निगम भवन का उद्घाटन जुडको द्वारा कराया गया है, लेकिन राजधानी रांची के कचहरी रोड में निर्माणाधीन नगर निगम बिल्डिंग का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। पिछले वर्ष ही निगम भवन को हैंड ओवर कर देना था, लेकिन अब तक यह अधूरा है। अब 15 नवंबर को निगम भवन का उद्घाटन कराने की तैयारी की जा रही है। इसलिए जुडको ने काम तेज करा दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleजयपुर में 8 मिनट में 80 लाख की लूट:दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में मालिक, उसके बेटे व नौकर को रिवॉल्वर दिखाकर जेवर लूटे, स्कूटी से आए थे और स्कॉर्पियो भी लूट ले गए
    Next Article बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, चार दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मावा कोंडानार ऐप का लोकार्पण किया…

    May 28, 2022

    रांची में किसानों के समर्थन में जेएमएम-कांग्रेस समेत कई दलों का चक्का जाम, वाहनों की लगी 4 किमी लंबी कतारें

    February 6, 2021

    Jharkhand News: रांची में 10 महीने बाद सिविल कोर्ट में लौटी रौनक, प्लास्टिक कवर के अंदर बैठेंगे जज

    February 2, 2021

    Comments are closed.

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • Lifestyle
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.