जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है. बुधवार को यह शेयर अपर सर्किट के साथ NSE पर 231.25 और BSE पर 232.70 रुपये पर पहुंच गया है. हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में आयोजित हुई थी. इसमें कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो फाइनेंशियल्स इंश्योरेंस सेक्टर में प्रवेश के लिए विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाएगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी घोषणा के बाद से निवेशकों ने इस शेयर में खरीदारी शुरू कर दी.



