छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. लगातार तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. बढ़ते गर्मी के साथ पसीने और त्वचा रोग का रिश्ता भी गहरा हो जाता है. दरअसल, गर्मी के मौसम में लोगों को त्वचा संबंधी समस्या होती है. टाइट कपड़े और पसीने से फंगल इंफेक्शन के मामले राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में बढ़ रहे हैं. सिर्फ सर्दी ही नहीं गर्मी के मौसम में हमारी त्वचा को नुकसान हो सकता है. ऐसे में स्किन यानी त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है. हमारे डेली दिनचर्या में कुछ कुछ बदलाव करके गर्मी के दिनों में होने वाली त्वचा रोगों से छुटकारा पा सकते हैं.
स्किन रोग विशेषज्ञ असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद कोसले ने आगे बताया कि गर्मियों में फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है. फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए मरीजों को सलाह देते हुए डॉ विनोद ने आगे कहा कि जींस या टाइट कपड़े पहनने की बजाय हवादार सूती कपड़े पहनना चाहिए. गर्मी के पसीने से हम अपने आप कोजितना बचाएंगे फंगल इंफेक्शन के होने की चांस कम हो जाएगी. साथ ही बिना डॉक्टरी सलाह के बाहर बाजार या मेडिकल से दवाई खरीदकर उपयोग नहीं करना चाहिए. क्योंकि बिना डॉक्टरी सलाह के दवाइयों का सेवन करने से हमारी स्किन और खराब हो सकती है.



