Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बस्तर में होगी झमाझम बारिश, सुकमा...

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बस्तर में होगी झमाझम बारिश, सुकमा में ऐसा रहेगा मौसम

0

छत्तीसगढ़ पर एक बार फिर मानसून की मेहरबानी होने वाली है. बस्तर संभाग के 4 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बीजापुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तो वहीं नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में यलो अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है. हालांकि बस्तर को छोड़कर प्रदेश के बाकि इलाकों में बारिश गतिविधियां कमजोर रहेंगी. मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में बना सिस्टम अब पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ सकता है. इससे सिस्टम कमजोर होने की संभावना है. इसके असर से अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है.

रविवार को सबसे ज्यादा बारिश दोरनापाल में 110 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है. प्रदेश में दिन का पारा सबसे ज्यादा 34.3 डिग्री सुकमा में और सबसे कम तापमान 22.0 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया है.

जानें कहां कितना रहा तापमान

जिला                  अधिकतम                    न्यूनतम

रायपुर                  32.8                          26.1

बिलासपुर            32.6                           26.4

पेंड्रारोड               30.6                          22.0

अंबिकापुर           31.2                           23.8

जगलपुर             30.2                         23.4

राजनांदगांव        32.5                       25.5

जानें कहां हुई कितनी बारिश

1 जून से 1 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 921.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है. बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 1933.8 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 500.1 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है. वहीं सरगुजा जिले में 508.5, सूरजपुर जिले में 920.3 मिमी, बलरामपुर में 1332.2 मिमी, जशपुर में 795.7 मिमी, कोरिया में 934.3 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 931.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है.