Home छत्तीसगढ़ पशु धन संगणना के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

पशु धन संगणना के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

0

प्रगणक 222 ग्राम एवं नगरी वार्डों में घर-घर जाकर करेंगे पशु गणना का कार्य
भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 21वीं पशु संगणना माह सितंबर से माह दिसंबर 2024 तक का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में आज उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ वीके पटेल के मार्गदर्शन में कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पेंड्रारोड के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय पशुधन गणना मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सोनी कोरबा द्वारा जिले के सभी 41 प्रगणक एवं 9 सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। पशु संगणना के तहत जिले में कुल 222 ग्राम एवं नगरी वार्डों में प्रगणक घर-घर जाकर पशु संगणना का कार्य करेंगे। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ पटेल ने सभी पशुपालकों से पशु गणना कार्य में वास्तविक जानकारी प्रदान करने सहयोग करने के लिए आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि पशुधन गणना प्रमुख रूप से पशुधन आबादी पर व्यापक डेटा एकत्र करने के साथ साथ विभिन्न पशुधन प्रजातियों की आबादी पर विस्तृत संकलन, उनकी नस्ल, आयु एवं लिंग की संरचना शामिल है, जिसके आधार पर योजना का निर्माण पशुधन क्षेत्र के विकास हेतु नीतियां, कार्यक्रम और पहलों की योजना बनाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। साथ ही पशुधन क्षेत्रों में रुझान की पहचान, पशुपालन का तरीका, वातावरण के आधार पर पशुओ का विशिष्ट पहचान का आंकलन किया जाता है।