भाटापारा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत टोपा के सरपंच द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पहली किस्त में हितग्राहियों से तीन-तीन हजार की अवैध वसूली किए जाने की जानकारी मिली है। पंच भूपेंद्र सेन ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से तीन-तीन हजार रुपया आवास निर्माण के लिए लिया जा रहा है।
मेरे ऊपर लगाया गया आरोप झूठा
वही इस मामले में ग्राम टोपा के सरपंच मिथलेश साहू ने कहा कि मेरे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर किसी भी हितग्राही से पैसा नहीं लिया गया है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाया गया वह झूठा है, उसकी जांच कर सकते हैं।



