नायब तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति व पत्नी के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। दुर्ग कतोवाली पुलिस ने बताया कि ग्राम मोहलाई दुर्ग निवासी किसान नोखेलाल सिन्हा ने शिकायत किया है कि ग्राम मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने सीजी पीएससी के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया ओर 29 लाख 50 हजार रुपए का ठगी किया है। घटना वर्ष 2014-15 के मध्य रेखराज खेलवार से जान पहचान हुई थी।



