दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • होम
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    राजनिति

    पंजाब: राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित

    Tarun PathBy Tarun PathMay 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    पंजाब से निर्वाचित राज्यसभा के दो सदस्यों की कार्यकाल जुलाई 2022 में पूरा हो रहा है। इसे मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पंजाब से चुने गए राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी (कांग्रेस) और बलविन्दर सिंह भूंदड़ (शिरोमणि अकाली दल) का कार्यकाल 4 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तारीख 24 मई है और नामांकन भरने की आखिरी तारीख 31 मई है।
    डॉ. एस करुणा राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को की जाएगी। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 जून तय की गई है। वोट 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया 13 जून से पहले पूरी हो जाएगी।
    गौरतलब है कि पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। इनमें संदीप कुमार पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा शामिल है। जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हुआ था, उनमें सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो शामिल थे। आम आदमी पार्टी अपने आठ सदस्यों के साथ राज्यसभा में 5वीं सबसे बड़ी पार्टी है। मौजूदा वक्त में राज्यसभा में सबसे ज्यादा भाजपा के 97, कांग्रेस 34, टीएमसी के 13 और डीएमके के 10 सदस्य हैं।
    गौरतलब है कि राज्यसभा की रिक्त हो रही 57 सीटों पर चुनाव आयोग ने 10 जून को चुनाव कराने की घोषणा की है। सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से 6-6, बिहार से 5 और राजस्थान और कर्नाटक से 4-4 सीटें शामिल हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleत्रिपुरा में बीजेपी विधायक दल ने चुना अपना नेता, माणिक साहा बनेंगे त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री
    Next Article गर्मी से बचे रहने के लिए रखें इन बातों का खास ध्यान
    Tarun Path

    Related Posts

    प्रियंका तेलंगाना और मध्यप्रदेश के चुनावों के लिए पार्टी के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार

    June 8, 2023

    पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक

    June 8, 2023

    भाजपा-संघ के सर्वे पर कांग्रेस ने तैयार की चुनावी रणनीति

    June 8, 2023
    RO No. 12441/119
    RO-12441/119
    RO-12441/119
    RO No. 12402/126
    RO No. 12402/126
    Contact

    Editor – Tarun Sahu
    Mob No. – 9827994678
    Email – [email protected]
    Address- Mahamaya Residential , SHiv Mandir
    Koni Bilaspur Pin – 495009

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.