दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 28
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    मनोरंजन

    यूएई में राष्ट्रीय शोक के चलते आईफा अवॉर्ड स्थगित

    Tarun PathBy Tarun PathMay 15, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में वहां 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। इस कारण 20-21 मई 2022 को अबू धाबी में आयोजित होने वाले IIFA अवॉर्ड को स्थगित कर दिया गया है। इवेंट की नई डेट आ गई हैं। इवेंट का आयोजन अब 14-16 जुलाई को होगा। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा। इस बार अवॉर्ड के लिए नौ कैटेगरी को शामिल किया गया है, जिसमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) श्रेणी शामिल हैं। यह कार्यक्रम संस्कृति और पर्यटन विभाग- अबू धाबी (डीसीटी) के सहयोग से यस आइलैंड में आयोजित होगा।20 और 21 मई को आजोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करने वाले थे। इसके साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी इस समारोह में परफॉर्म करने वाले थे। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स की मेजबानी बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माता- निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा द्वारा होने वाली थी। देखना दिलचस्प होगा कि जुलाई में आयोजित होने वाले इस इवेंट में अब क्या बदलाव होंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleन्यूयॉर्क में बफ़ेलो के सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत
    Next Article रेडियो स्टेशन पर पहली मुलाकात बनी जीवनभर का साथ
    Tarun Path

    Related Posts

    इश्कबाज का नया सीजन होगा लॉन्च

    June 28, 2022

    आशिका भाटिया ने खुद को किया फैट टू फिट

    June 28, 2022

    साउथ अभिनेत्री अंबिका राव का हुआ निधन

    June 28, 2022

    Comments are closed.

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • Lifestyle
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.