दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 28
    Facebook Twitter Instagram
    दैनिक तरुण पथ दैनिक तरुण पथ
    • राज्यों से
      • दिल्ली
      • छत्तीसगढ़
      • मध्यप्रदेश
      • झारखंड
      • राजस्थान
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • राजनिति
    • शिक्षा
    • हेल्थ
    • ई पेपर
    दैनिक तरुण पथदैनिक तरुण पथ
    छत्तीसगढ़

    बारिश पूर्व नाला सफाई का जायजा लेने निचली बस्तियों में पहुंचे निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने के दिए निर्देश

    Tarun PathBy Tarun PathMay 18, 2022Updated:May 24, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Email

    निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी हुई कार्यवाही वसूला गया जुर्माना
    भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे आज नाला सफाई का जायजा लेने के लिए सुबह-सुबह निचली बस्ती पहुंचे। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास उन्होंने नाला सफाई का जायजा लिया, उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी जलभराव वाले क्षेत्र हैं उन्हें चिन्हित करके, ऐसे क्षेत्रों में नाला और नालियों की सघन सफाई कराएं। आयुक्त ने ओड़िया मोहल्ला का भी इस दौरान निरीक्षण किया और पेयजल व्यवस्था की भी जानकारी ली। सफाई और पानी को लेकर उन्होंने मोहल्ले के कुछ लोगों से चर्चा की और महिलाओं से भी फीडबैक लिया। लाइट ऑफ होने के समय प्रातः 6:30 बजे निगमायुक्त मोहल्ले में पेयजल को लेकर पहुंचे थे। वही जब आयुक्त को जानकारी हुई कि मॉडल टाउन पंचमुखी मंदिर के पास में किराना दुकान के द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है तब उन्होंने इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, हालांकि मोहल्ले के निरीक्षण के दौरान भी लोगों ने प्लास्टिक, डिस्पोजल की शिकायत आयुक्त से की थी। निगमायुक्त सर्वे ने तत्काल सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने टीम को निर्देशित किया। टीम ने दो दुकानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 3000 रुपए जुर्माना वसूल किया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने बारिश पूर्व नालों की सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं इसी तारतम्य में नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्यवाही करने के दौरान अंजनी सिंह एवं कमलेश द्विवेदी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
    Previous Articleमहापौर नीरज पाल के निर्देश पर वार्ड क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं जन समस्या निवारण शिविर, समस्याओं का समाधान करने निगम खुद पहुंच रहा हैं वार्ड क्षेत्रों में
    Next Article छत्तीसगढ़ में बदहाल कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार: जितेंद्र वर्मा
    Tarun Path

    Related Posts

    ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है मोदी सरकार-देवेंद्र

    June 28, 2022

    सेक्टर 4 में होगा मंदिर का निर्माण, जनता के साथ विधायक ने रखी नीव

    June 28, 2022

    हाईटेक नर्सरी का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने,  उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे

    June 28, 2022

    Comments are closed.

    © COPYRIGHT 2021 TARUNPATH.COM
    • Home
    • Lifestyle
    • देश
    • विदेश
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.