सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर और राजिम क्षेत्र का सघन दौरा किया। गैर मौजूद अफसरों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा है। फिंगेश्वर के सीएमओ चंदन मानकर को गैर मौजूद रहने पर नोटिस जारी किया गया।
वहीं कोपरा सीएमओ श्याम लाल वर्मा को आवेदकों से सही तरीके से आवेदन न लेने पर नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में रखी गई समाधान पेटियों का निरीक्षण किया। आवेदकों से उनकी शिकायतें व मांगें लीं। कलेक्टर ने अफसरों को निर्देश दिए कि लोगों को आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।


