Home छत्तीसगढ़ रक्त दाताओं का पंजीयन एवं रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने सभी आयुष्मान...

रक्त दाताओं का पंजीयन एवं रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हुआ शपथ दिवस का आयोजन

0

आगामी 14 जून को विश्व रक्त दाता दिवस पर अधिक से अधिक रक्त दाताओं का पंजीयन करने एवं उन्हें हमेशा रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शपथ दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शपथ दिवस का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में जनभागीदारी एवं जनप्रतिनिधियों तथा युवाओं को रक्त दान हेतु प्रोत्साहित करना था। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय में सुबह 10 बजे से किया जायेगा। सीएमएचओ ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने अपील किया है।