Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

0

आज दिनांक 26 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के तहत थाना गौरेला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों — गिरवर, कोरजा, गांगपुर, टिकरकला एवं हर्री — में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही श्री दीपक मिश्रा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर थाना गौरेला की टीम द्वारा ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। इस अभियान के माध्यम से लगभग 500 ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

जीपीएम पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा।