गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पेण्ड्रा स्थित माधव राव सप्रे प्रेस क्लब और वहां संचालित लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे लाइब्रेरी की उपयोगिता, उपलब्ध पुस्तकों तथा लाइब्रेरी में और भी पुस्तकों की आवश्यकता के बारे में चर्चा की। उन्होंने लाइब्रेरी में आवश्यक पुस्तक मुहैया कराने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।



