गौरेला पेंड्रा मरवाही, 01 जुलाई 2025/ साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रूप से निराकृत करने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में 30 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने समक्ष में बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनी और निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में सीमांकन, नकल, बटवारा, त्रुटि सुधार, अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त कराने, आवास, पीएम आवास का द्वितीय किश्त जारी करने, पेंशन, वन अधिकार पट्टा दिलाने, स्कूल में एडमिशन दिलाने, राशन कार्ड ट्रांसफर कराने, गाली-गलौज एवं मारपीट आदि समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्राप्त हुए। में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रूप से निराकृत करने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में 30 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने समक्ष में बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनी और निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में सीमांकन, नकल, बटवारा, त्रुटि सुधार, अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त कराने, आवास, पीएम आवास का द्वितीय किश्त जारी करने, पेंशन, वन अधिकार पट्टा दिलाने, स्कूल में एडमिशन दिलाने, राशन कार्ड ट्रांसफर कराने, गाली-गलौज एवं मारपीट आदि समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्राप्त हुए।



