शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी बिलासपुर में श्री गोर्वधन प्रसाद अनुरागी सहायक ग्रेड दो एवं लम्बे समय तक स्टेनो टाईपिस्ट के पद पर कार्यरत रहे। तथा
इन्होने 36 वर्षों तक सफलता पूवर्क अपनी सेवा प्रदान किया। सेवानिवृत्त पर संस्था परिवार द्वारा
दिनांक 01/08/2025 को गरिमामय पूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हुए श्री अनुरागी को पुष्पाहार से
सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हे उपहार भेंट किया गया। इनके
द्वारा अपने कार्यकाल के स्वर्णिम पलों को अभिव्यक्त किया गया । प्रभारी प्राचार्य डॉ सीमा चौहान के द्वारा उन्हे शाल श्रीफल भगवतगीता एवं
स्मृति चिन्ह पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा की सेवानिवृत हुए कर्मचारी
द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य को महाविद्यालय मे हमेशा याद किया जायेगा। तथा इनके उज्जवल
भविष्य एवं स्वस्थ जीवन जीने की कामना की गई। महाविद्यालय में पॉच नव पदस्थ सहायक
प्राध्यापको का पुष्पा हार से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर संस्था परिवार के द्वारा सर विश्वेश्वरैया सभागार में स्नेह भोज
का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर संस्था के प्राध्यापकगण, विभागाध्यक्ष, अधिकारी
कर्मचारी एवं अतिथि गण उपस्थित रहे।



