Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीपीएम जिले के 31 हजार 144 किसानों...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीपीएम जिले के 31 हजार 144 किसानों के खाते में अंतरित किए 7.41 करोड़ की राशि

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 2 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित किए। इसके साथ ही जीपीएम जिले के 31 हजार 144 किसानों के खाते में 7 करोड़ 41 लाख रुपए की राशि का अंतरण हुआ है। उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर ने बताया की अभी खरीफ सीजन में किसानों को खाद, कितनाशक दवाई और अन्य किसी कार्यों में यह सम्मान राशि बेहद उपयोगी है। जिला स्तरी कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने राशि पाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धनयवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों से संबंधित सलाह, एग्रीटेक पंजीयन, धान खरीदी और नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का उपयोग आदि के के संबंध में जानकारी दी। साथ ही इफको बिलासपुर के सहयोग से किसानों को नैनो यूरिया खाद भी वितरीत किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही तीनों विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।