दिनांक 26.07.2025 को निरीक्षक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई की वारंट तामिली टीम
उप निरीक्षक एस.आर. रात्रे, प्रधान आरक्षक एन.के. वर्मा, आरक्षक अजय राठौर, एवं आरक्षक एस.आर. मीणा द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई के *अपराध क्रमांक 13/2022 (सी.आर.सी. 2626/23) तथा रेलवे सुरक्षा बल चौकी बीएमवाई के अपराध क्रमांक 09/2022 (सी.आर.सी. 2620/23) एवं 10/2022 (सी.आर.सी. 2604/23) से संबंधित माननीय रेलवे न्यायालय द्वारा जारी कुल 03 स्थाई वारंट (PNBW)* के वारंटी प्रहलाद ठाकुर (फरार आरोपी) पिता गणेश राम ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी – मिलन चौक, जोरा तराई, जिला दुर्ग (छ.ग.) को पकड़ने में सफलता दिखाई है उक्त वारंटी 3 साल से फरार था तथा नाम एवं पहचान बदलकर अपना वारंट में लिखा निवास स्थान छोड़कर स्थायी रूप से ग्राम उलटपारा, थाना छुरा, तहसील एवं जिला गरियाबंद (छ.ग.) में निवास करने लगा । पुलिस थाना प्रभारी खाल्लारी श्री शैलेंद्र कुमार नाग एवं आधुनिक तकनीक की मदद से उक्त वारंटी को गिरफ्तारी कर टीम द्वारा रेल सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई लाया गया। जिसे आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही उपरांत दिनांक 27.07.2025 को माननीय रेलवे न्यायालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के समक्ष पेश किया जाएगा।



