Home छत्तीसगढ़ आयुर्वेद महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह के अवसर पर मानस संगोष्ठी...

आयुर्वेद महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह के अवसर पर मानस संगोष्ठी का आयोजन

0

छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती समारोह के अवसर पर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन विषय एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 13-10-2025 को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जी आर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में किया गया| इस संगोष्ठी में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं विश्व विख्यात वक्ता डॉ. श्री कृष्ण शर्मा “खांडल” एवं द्वितीय वक्ता राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेंदरी, बिलासपुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रशांत रंजन पाण्डेय रहे| कार्यक्रम का आयोजन भगवान् धन्वन्तरी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनकी पूजा अर्चना से प्रारम्भ हुआ| प्रथम सत्र में वक्ता श्री कृष्ण शर्मा जी ने मानसिक स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद में उसके महत्त्व पर प्रकाश डाला, तथा बताया की शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का विशेष महत्त्व है तथा आयुर्वेद के ग्रंथो में मानसिक स्वास्थ्य के बारे विस्तृत वर्णन है| द्वितीय सत्र में वक्ता श्री प्रकाश रंजन पाण्डेय द्वारा सभी श्रोताओं को क्रियात्मक गतिविधियों में सम्मिलित करते हुए तनाव को पहचानने उसे निपटने के तरीके बताये गये | संगोष्ठी में जिला बिलासपुर के तीस आयुष चिकित्साधिकरियों समेत जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. यशपाल ध्रुव तथा भारती आयुर्वेद महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य डॉ. मानस रंजन होता जी भी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए| कार्यक्रम में महाविद्यालय के भी चिकित्साधिकारी समेत छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों समेत 250 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए| सम्मिलित चिकित्साधिकरियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए| कार्यक्रम को रजत जयंती समारोह की टीम डॉ विद्या भूषण पाण्डेय, डॉ विवेक दुबे, डॉ प्रशांत निषाद, डॉ प्रवीण मिश्रा, डॉ निधि मरकाम, डॉ नोमिता दीवान एवं डॉ कविता प्रधान के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न किया गया|