Home छत्तीसगढ़ रतनपुर में यादव समाज द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ गोवर्धन पूजा...

रतनपुर में यादव समाज द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न

0

बिलासपुर – रतनपुर में यादव समाज कल्याण समिति के द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। परंपरागत रीति-रिवाजों और भक्ति भाव के साथ समाज के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है, दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों को वर्षा से बचाने की पौराणिक कथा की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है।

पूजा के दौरान गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप गोबर से पर्वत का निर्माण कर उसे फूलों से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को स्थापित कर दूध, दही, शहद, चीनी और गंगाजल से अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने “गोवर्धन भगवान की जय” और “श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी” के भजन गाए।

इस अवसर पर यादव समाज के प्रमुख सदस्य — मनबोध यादव, शिव यादव, बसंत यादव, डी.सी. यादव, कन्हैया यादव, राजेंद्र यादव, राजा यादव, देवनारायण यादव, लाला यादव, अमर सिंह यादव, उदल यादव, राजू यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, सुनीता यादव, शीलू यादव, चमेली यादव, पूनम यादव, सपना यादव, ईश्वरी यादव, सकुन गुप्ता, रामेश्वरी जैसवाल, किरण साहू, राधा सोनी और सरिता कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा के उपरांत अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने मिलकर भक्ति भाव से प्रसाद वितरण किया गया l कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः धार्मिक और सौहार्दपूर्ण रहा।