Home छत्तीसगढ़ उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत आज होगी राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत आज होगी राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा

0

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तत्वावधान में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 7 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ आयोजित होगी, जिसमें नवसाक्षर एवं असाक्षर व्यक्तियों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में साक्षरता दर को बढ़ाना, नवसाक्षरों का आंकलन करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा पर्यवेक्षकों की भी तैनाती कर दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा महापरीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

7 दिसंबर को आयोजित इस महापरीक्षा को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल के प्रभारी जिला नोडल अधिकारी मुकेश कोरी एवं उनकी टीम द्वारा जिले के 14 उल्लास साक्षरता परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैठक व्यवस्था, शिक्षार्थी पर्ची वितरण, नामांकन सूची (नॉमिनल रोल), शॉर्ट लिस्टिंग की स्थिति तथा जन जागरूकता के लिए विद्यालयों द्वारा निकाली गई रैलियों का भी जायजा लिया गया।

प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र लोगों से इस महापरीक्षा में सहभागी बनकर साक्षर भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 7 दिसम्बर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। जिले में परीक्षार्थियों के सुविधा के अनुसार नजदीक के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में 386 परीक्षा केन्द्र बनाये गयें है। परीक्षा केन्द्रो की माॅनिटिरिंग हेतु जिला एवं विकास खण्ड स्तर पर अधिकारियो, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक के ऐसे महिला-पुरुष शिक्षार्थियों को सम्मिलित किया जाना है जो शिक्षा की मुख्य धारा में सम्मिलित नही है। शिक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घटें का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र के तीन भाग है पहला भाग – पढना, दूसरा भाग – लिखना, तीसरा भाग – गणित। प्रत्येक भाग 50 अंक का होगा प्रत्येक भाग में न्यूनतम 20 अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थी सफल माने जायेगे। सफल परीक्षर्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जाएगा।