Home छत्तीसगढ़ संगम नगरी के आसिफ जाफरी बने AISMNF के  राष्ट्रीय सचिव, बधाई का...

संगम नगरी के आसिफ जाफरी बने AISMNF के  राष्ट्रीय सचिव, बधाई का सिलसिला जारी

0

जाफरी की नियुक्ति फेडरेशन को देगी एक नई दिशा..

लखनऊ । ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन नई दिल्ली द्वारा संगम नगरी प्रयागराज के आसिफ जाफरी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शोएब अहमद ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं । श्री जाफरी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद फेडरेशन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन के लिए सार्थक होगा । प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद ने आसिफ जाफरी को बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच व संघर्षशीलता सराहनीय रही है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आसिफ जाफरी की नियुक्ति से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी । वहीं राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न ने भी आसिफ जाफरी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन को उनसे सकारात्मक व प्रभावी योगदान की अपेक्षा है ।
तरुण साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ने श्री जाफरी के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से संगठन मजबूत करने में योगदान देंगे । आसिफ जाफरी की नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम, महासचिव अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रयागराज को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व मिलने पर निश्चित रूप से जनपदवासी पत्रकार साथी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । प्रदेश व देश भर के समाचार पत्र प्रकाशकों, पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है । श्री जाफरी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी ऑनलाइन एक दूसरे से जुड़े और श्री जाफरी को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा । इस दौरान प्रदेश महासचिव पश्चिमी नीरज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, प्रदेश सचिव मुमताज खान, सौरभ  वार्ष्णेय सहित सभी सदस्यों तथा मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्रियों तथा जिला अध्यक्षों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी है ।