Home छत्तीसगढ़ अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 93 हजार रुपए मूल्य के 30 क्विंटल धान...

अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 93 हजार रुपए मूल्य के 30 क्विंटल धान जप्त

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 जनवरी 2026/ राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में सुगम और पारदर्शी तरीके से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस दौरान कोचियों, बिचौलीयों एवं व्यापारियों द्वारा धान के अवैध रूप से परिवहन, भंडारण एवं उपार्जन केंद्रों में खापाए जाने की आंशका पर राज्य एवं जिले की सीमा क्षेत्रों तथा उपार्जन केंद्रों में कड़ी नजर रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जिला स्तरीय उड़ान दस्ता और जांच दलों का गठन किया है। जांच दलों द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य से किए जा रहे धान के अवैध परिवहन को रोकने की दिशा में मरवाही विकासखंड के ग्राम धनपुर में पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-54-जेड सी-4757 से अवैध परिवहन करते पाए जाने पर लगभग 30 क्विंटल धान मूल्य तकरीबन 93 हजार रुपए को जब्त कर वाहन सहित रक्षित आरक्षित केंद्र अमरपुर पेंड्रा के सुपुर्द में किया गया है। जप्ती की कार्रवाई तहसीलदार प्रीति शर्मा, खाद्य निरीक्षक आशीष पांडे, हल्का पटवारी विपिन योगी द्वारा की गई।