कोटा/रतनपुर। कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्रीकर्ता आरोपी रोशन उर्फ़ छोटू तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 किलोग्राम गांजा और 1 मोबाइल फोन जप्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 28,000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।



