Home देश 4 साल के निचले स्तर पर डॉलर इंडेक्स, आखिर क्या है इस...

4 साल के निचले स्तर पर डॉलर इंडेक्स, आखिर क्या है इस गिरावट की वजह

0

अमेरिकी डॉलर में मंगलवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई, यह गिरावट 2022 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरावट उस बयान के बाद और तेज हो गई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें डॉलर के कमजोर होने से कोई परेशानी नहीं है. आयोवा में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “नहीं, मुझे यह ठीक लग रहा है. कारोबार को देखिए, डॉलर अच्छा कर रहा है.” उनके इस बयान के बाद डॉलर पर दबाव और बढ़ गया. ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स करीब 1.2% तक गिर गया और डॉलर सभी प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हुआ. यह गिरावट पिछले साल टैरिफ लागू होने के बाद से डॉलर की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है.
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स (DXY) में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. यह इंडेक्स, जो अमेरिकी डॉलर की मजबूती को छह प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स की मुद्राओं के मुकाबले मापता है, अप्रैल के बाद अब तक की सबसे तेज एकदिनी गिरावट पर पहुंच गया. इससे पहले 10 अप्रैल को डॉलर इंडेक्स करीब 2% गिरा था, जब अमेरिका की ओर से चीन पर 145% टैरिफ लगाने की धमकी दी गई थी. अब एक बार फिर तेज गिरावट ने वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here