Home Uncategorized जिला बाल कल्याण समिति की बैठक में की गई विभिन्न प्रकरणों की...

जिला बाल कल्याण समिति की बैठक में की गई विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा

0

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 26 फरवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में अरपा सभा कक्ष में आयोजित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुचंद्र तिवारी सहित समिति के सभी सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत रिक्त एवं भरे पदों, बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्पान्सरसीप कार्यक्रम एवं पॉक्सो प्रकरणों की समीक्षा की गई।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि बाल कल्याण समिति में कुल 49 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनमें से 20 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। निराकृत प्रकरणों में पॉक्सो के 5 तथा गुमशुदगी एवं स्पान्सरसीप के 15 प्रकरण शामिल हैं। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत 71 ग्राम पंचायत एवं 2 नगरीय निकाय नगर पंचायत पेण्ड्रा एवं नगर पंचायत गौरेला को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है। बाल विवाह रोक-थाम के तहत 28 जनवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच 13 बाल विवाह के प्रकरण रोके गए इनमें 7 बालक एवं 6 बालिका के प्रकरण शामिल हैं।
बैठक में बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के तहत प्राप्त 26 में से 12 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। यह भारत सरकार द्वारा संचालित निशुल्क आपातकालीन फोन सेवा है, जो संकट में फंसे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मदद करती है। चाइल्ड हेल्पलाइन बाल श्रम, शोषण, तस्करी, घरेलू हिंसा जैसे मामले में 60 मिनट के भीतर सहायता प्रदान करती है। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत करने कहा। बैठक में समिति के सदस्य श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता, श्रीमती सविता तिवारी, श्रीमती अर्चना पांडे, श्री अनु गुप्ता, श्री नरेन्द्र कुमार बघमार, जिला पंचात सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित श्रम, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।