Home छत्तीसगढ़ रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर, अपराध में फसाने की धमकी देकर...

रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर, अपराध में फसाने की धमकी देकर पैसे अवैध वसूली का मामला, 6 हिरासत में पूछताछ जारी।

0

थाना कोटा प्रार्थी अभिषेक सिंह निवासी करगी खुर्द कोटा द्वारा थाने आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया की अन्य जिले के एक आरक्षक द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ जो पूर्व में पुलिस लाइन में हायर व्हीकल के ड्राइवर थे अपने आप को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर प्रार्थी को डरा धमका कर अपराध में फसाने की धमकी देकर पैसे लिए गए हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोटा में अपराध क्रमांक 169/26 धारा 308(7), 319(2), 296, 170, 3(5) के तहत दर्ज किया गया है, प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है अग्रिम कार्यवाही जारी है ।