ईद, ईदगाह में नमाज के बाद अमन-चैन दुआ मांगी
भास्कर दूत सिटी रिपोर्टर मनोज देवांगन की खबर राजनांदगांव : जामा मस्जिद के सदर और मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने बताया कि देशभर में चांद की तस्दीक के बाद शनिवार को ईद उल-फितर मनाई जाएगी। 30 रोजों के साथ रमजान का मुकद्दस महीना पूरा होने के बाद ईद का पर्व भाईचारे और शुक्रगुजारी के साथ मनाया जाएगा। हाजी रईस अहमद ने कहा कि रमजान केवल रोजा रखने का महीना नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सन्त्र और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि रमजान में जकात, सदका और फितरा देने की परंपरा समाज में संतुलन बनाए रखने का संदेश देती है, ताकि कोई भी भूखा न रहे। ईद उल-फितर आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी लोग मिलकर मनाते हैं और अमन-चैन की दुआ करते हैं। मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफजल अली ने बताया कि मठपारा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार विशेष नमाज अदा की जाएगी।



