Home देश PM मोदी ने भारत को पश्चिम एशिया की आग से बचा रखा...

PM मोदी ने भारत को पश्चिम एशिया की आग से बचा रखा है, राजनाथ सिंह ने किया खुलासा, कूटनीति से रुकेगा महाविनाश

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध और मंडराते वैश्विक संकट को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक सूझबूझ और क्षमता ने भारत को इस महासंकट में फंसने से पूरी तरह सुरक्षित रखा है. रक्षा मंत्री ने शनिवार को हलद्वानी में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरह से पश्चिम एशिया में लगातार हमले हो रहे हैं, वह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा संकट बन चुका है. पूरी दुनिया इस वक्त एक मुश्किल दौर से गुजर रही है.
राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत ने वैश्विक मंच पर अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है. PM मोदी का स्पष्ट मानना है कि युद्ध से कोई समाधान नहीं निकल सकता. इस महाविनाश को रोकने का एकमात्र रास्ता सिर्फ संवाद और कूटनीति है.” रक्षा मंत्री ने वास्तविकता स्वीकारते हुए कहा कि जब दुनिया में युद्ध छिड़ा हो, तो कोई भी देश उसके प्रभाव से अछूता नहीं रह सकता. भारत पर भी इसका असर हो सकता है, लेकिन PM मोदी ने अपनी असाधारण योग्यता और दूरदर्शिता के बल पर अब तक देश को इस संकट की आंच से बचा कर रखा है.
राजनाथ सिंह ने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि वैश्विक स्तर पर पैदा हुए इस अभूतपूर्व संकट को टालने और शांति स्थापित करने के लिए PM मोदी जो भी कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं, उसका पूरे देश को एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here