Home छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला, राजगामी सम्पदा अध्यक्ष पद...

वैष्णव समाज का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला, राजगामी सम्पदा अध्यक्ष पद की रखी मांग…. रायपुर स्थित निवास पर हुई सौजन्य भेंट, डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य लाभ की भी कामना

0

वैष्णव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 21 मार्च की रात डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के लगभग 50 पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष पद की मांग प्रमुखता से रखी।

रायपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान वैष्णव समाज के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को रखते हुए राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष पद पर समाज के योग्य प्रतिनिधि की नियुक्ति की मांग की।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here