ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव का झटका दुनियाभर के शेयर बाजारों को उठाना पड़ रहा है. कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में मजबूती के साथ कारोबार होता हुआ नजर आया. सेंसेक्स 1186 अंक उछलकर 73,134 पर बंद हुआ और निफ्टी
348 अंक चढ़कर 22,679 पर क्लोज हुआ. राष्ट्र के नाम पर डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संबोधन किया. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने पर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया बल्कि उन्होंने यहां फंसे हुए देशों को एक सलाह दी है. ट्रंप ने कहा है कि जंग खत्म होने का इंतजार करें. ये भी कहा कि होर्मुज खुद ही खुल जाएगा और तेल खरीदना है तो अमेरिका से खरीदा जा सकता है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास भरपूर तेल-गैस है, तो हमसे खरीद लीजिए या फिर खुद ही होर्मुज जाकर अपने जहाज निकलवा लीजिए. इसके अलावा उन्होंने ईरान को खुली चेतावनी दे डाली है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान डील नहीं करता है तो आने वाले दिनों में सख्त कदम उठाए जाएंगे.
इन सभी संकतों के बीच सुबह 7 बजे गिफ्ट निफ्टी 400 अंक तक फिसल गया, जोकि बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत होने के संकेत दे रहा है. सीएनबीसी आवाज की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स की माने तो बाजार के लिए फिलहाल सेंटीमेंट्स कमजोर बने हुए हैं और इस समय सबसे बड़ा ट्रिगर ईरान संकट है. अगर फिर से अनिश्चितता बढ़ती है तो बाजार में दबाव बढ़ सकता है. आइए अब आपको शेयर बाजार से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स बताते हैं



