जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी इंटक मजदूरों की मजदूरी सुरक्षा को लेकर जिले में करेंगे दौरा जिसकी जानकारी दी पुलिस अधिक्षक को जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों की मजदूरी सुरक्षा बीमा जैसे मुद्दों में गंभीर नजर आ रहे जिसके लिए उन्होंने आग इंटक परिवार एवं कांग्रेस प्राधिकारियों के साथ पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में बताया गया है कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक पूरे जिले के एक एक दुकान से लेकर उन सभी जगह दौरा करेगी जहां पर मजदूर काम करते हैं और उनसे उनकी मजदूरी सुरक्षा की जानकारी लेगी चाहे मजदूर कपड़ा दुकान मोटर सायकल गेराज चिकन दुकान किराना दुकान मोटर सायकल ऐजेंसी प्राइवेट हॉस्पिटल पेट्रोल पंप आरा मिल राइस मिल निर्माण में कार्य करने वाले ऐसे सभी उद्योग फैक्ट्री सभी जगह जहां जायेगी और मजदूरों की पूरी जानकारी लेने का कार्य करेगी जिसके लिए इंटक जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन दिया है जिसे किसी प्रकार की कोई समस्या मजदूरों से मिलने पर या मालिकों के द्वारा रोके जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए इंटक अध्यक्ष ने मीडिया के साथियों को जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश इंटक का आदेश है कि मजदूरों की पूरी जानकारी लेकर उन्हें श्रम विभाग में पंजीयन कराने के लिए जागरूक करना है जिसे मजदूरों को सरकार के द्वारा श्रम विभाग के माध्यम से जितनी भी योजना चलाई जा रही है उसका लाभ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मिल सकें साथ ही अगर दुकान दार या कोई भी संस्थान में मजदूरों की मजदूरी कम दी जा रही है तो उसके खिलाफ श्रम कानून के तहत तत्काल कार्रवाई काराना सुनिश्चित करें आगे इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि मजदूरों की पूरी जानकारी हमे प्रदेश इंटक को भेजनी है जिसे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्रदेश इंटक आगे की रणनीति बनायेगी आगे इंटक अध्यक्ष ने बताया कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सरकार ने जो मजदूरी तय निर्धारित की है वो देना पड़ेगा साथ उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा दौरे के समय जहां भी मजदूरों की मजदूरी की शिकायत मिलेगी उस संस्थान के मालिक के खिलाफ कारवाई होगी चाहे इसके लिए इंटक परिवार को जो भी कदम उठाना पड़ेगा उठायेगी लेकिन मजदूरों का हक आधिकार दिलाने में पीछे नहीं हटेगी अब देखना होगा कि मजदूरों की आवाज उठाने वाले इंटक परिवार कितना अपने इस मिशन में सफल हो पाती है और कितने लोगों के खिलाफ कारवाई कराती है देखना दिलचस्प होगा



