Home छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से लोगों को...

सौर ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से लोगों को मिल रही राहत

0

राजधानी रायपुर निवासी नितिन तंबोली ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है। सौर ऊर्जा संयंत्र लगने के बाद अब उनके बिजली बिल में लगातार कमी आ रही है, जिससे परिवार को हर महीने आर्थिक बचत का लाभ मिल रहा है।

श्री तंबोली ने बताया कि पहले बिजली बिल का खर्च अधिक आता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से घर की अधिकांश बिजली जरूरतें पूरी हो रही हैं। इससे न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी साबित हो रही है।

उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए नरेंद्र मोदी एवं विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से भी सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का उद्देश्य देशभर में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है, ताकि आम नागरिकों को महंगे बिजली बिल से राहत मिल सके और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम हो। इस योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए अनुदान की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे कम खर्च में लोग सौर ऊर्जा से जुड़ सकें।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सौर ऊर्जा ही भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता बनेगी। बढ़ती बिजली खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच सौर ऊर्जा न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक है, बल्कि यह लोगों को आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था की ओर भी ले जा रही है।

सरकार द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घरों, दुकानों और संस्थानों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएँ। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को आर्थिक राहत और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here