Home छत्तीसगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

0

बिलासपुर, 5 जून/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को Krishna Public School एवं Gargi Foundation के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, समस्त स्टाफ एवं गार्गी फाउंडेशन के सदस्यों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार वृक्षों के साथ नारियल एवं विद्या के पौधे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं 5 वर्षीय नन्हीं गार्गी ने भी उत्साहपूर्वक चार पौधे लगाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन द्वारा ली गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल Runki Abest Ma’am एवं वाइस प्रिंसिपल Raman Mishra जी का विशेष सहयोग रहा।

Bindu Singh Kachhwaha ने कहा, “खूबसूरत प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब समय आ गया है कि हम भी एक पौधा लगाकर प्रकृति को और बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।”

इस अवसर पर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से गार्गी सिंह, हेमा सिंह, राधेश्याम परिहार, रवि साहू, राजेंद्र गुप्ता, पार्षद आंचल दुबे, विकास तिवारी, प्रीति मिश्रा, रश्मि गुप्ता, पूजा सिंह, रानी सिंह, गरिमा सराफ, नीलम चौधरी, रेनू रानी गौतम, चांदनी भारद्वाज, ममता साहू, रेहाना तबस्सुम, डॉ. ज्योति सक्सेना, रेखा सोनवानी, सुधा गुप्ता, विनोद व्यास, महेंद्र जायसवाल एवं RJ Vishal उपस्थित रहे।