Home मनी ज्‍यादा मुनाफे के चक्‍कर में गलत जगह तो नहीं डाल रहे हाथ,...

ज्‍यादा मुनाफे के चक्‍कर में गलत जगह तो नहीं डाल रहे हाथ, सेबी ने निवेशकों को दी दो टूक चेतावनी

0

शेयर बाजार से ज्‍यादा रिटर्न कमाने के चक्‍कर में कहीं आप भी गलत जगह तो नहीं हाथ मार रहे हैं. ऐसे निवेशकों के लिए बाजार नियामक सेबी ने स्‍पष्‍ट चेतावनी जारी की है. सेबी ने कहा है कि अगर ज्‍यादा लालच के चक्‍कर में जल्‍दबाजी की तो आपका पैसा डूब सकता है. सेबी ने ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे शेयरों को लेकर आगाह किया है और कहा है कि गैर-लिस्‍टेड शेयरों को खरीदने से पहले उसकी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक प्‍लेटफॉर्म या वेबसाइट के जरिये गैर-लिस्‍टेड सार्वजनिक हिस्सेदारी वाली कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री को लेकर चेतावनी जारी की है. सेबी ने कहा कि ऐसे मंच न तो मान्यता प्राप्त हैं और न ही नियामक के अधीन आते हैं. सेबी ने कहा कि उसे कुछ ऐसे ऑनलाइन मंचों का पता चला है जो गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक हिस्सेदारी वाली कंपनियों की प्रतिभूतियों में लेनदेन की सुविधा दे रहे हैं, जिससे निवेशकों को बड़ा जोखिम हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here