Home देश पीएम मोदी की तारीफ का खाम‍ियाजा भुगतेंगे शश‍ि थरूर? आलाकमान फ‍िर नाराज

पीएम मोदी की तारीफ का खाम‍ियाजा भुगतेंगे शश‍ि थरूर? आलाकमान फ‍िर नाराज

0

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाव‍िकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो हर ओर तारीफ हुई. कांग्रेस सांसद शश‍ि थरूर ने भी पीएम मोदी की इस बेबाकी की जमकर तारीफ की. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इससे कांग्रेस आलाकमान नाराज हो गया. कांग्रेस ने थरूर को बयान को पार्टी की राय से अलग माना. सूत्रों के मुताबिक, शश‍ि थरूर को आख‍िरी मौका देते हुए कहा गया है क‍ि वे अपने बयान को वापस लें.

कांग्रेस बार बार पीएम मोदी पर आरोप लगा रही है क‍ि उन्‍होंने नाव‍िकों का मुद्दा ट्रंप के सामने उस तरह नहीं उठाया, ज‍िस तरह उठाना चाह‍िए था. राहुल गांधी तो काफी आक्रामक रहे हैं. लेकिन इसी मुद्दे पर जब शश‍ि थरूर से पूछा गया तो उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्‍होंने यहां तक कहा क‍ि पीएम मोदी ने ज‍िस तरह इस मुद्दे को उठाया है, वह शानदार और स्‍पष्‍ट है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here