Home छत्तीसगढ़ छ ग प्रदेश साहू संघ व्यापार प्रकोष्ठ के शिव साहू बने प्रदेश...

छ ग प्रदेश साहू संघ व्यापार प्रकोष्ठ के शिव साहू बने प्रदेश सह संयोजक

0

बिलासपुर। प्रदेश साहू संघ व्यापार प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार के तहत छ. ग. साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरेन्द्र साहू एवं व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार साहू की अनुशंसा पर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में बिलासपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शिव साहू को प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक पद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। शिव साहू की नियुक्ति का समाज के वरिष्ठजनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने – स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश साहू संघ व्यापार प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक शिव साहू ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है. उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उत्तरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, स्वरोजगार, युवाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।