Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली में स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निपटान करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए ग्रामीणों से अपने घर, विद्यालय, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छता केवल शासकीय अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचा और लोगों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।