Home छत्तीसगढ़ नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु रोशनी ग्राम संगठन की अनूठी पहल, महिलाओं...

नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु रोशनी ग्राम संगठन की अनूठी पहल, महिलाओं ने दिया जनजागरूकता का संदेश

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत रोशनी ग्राम संगठन, पेंड्रा विकासखंड के नवागांव में समूहों की महिलाओं द्वारा नशे के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक एवं अनूठी पहल की गई। इस पहल के माध्यम से महिलाओं ने भावी पीढ़ी को नशामुक्त बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और शांति का संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया।

इस जनजागरूकता पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली, आर्थिक स्थिति और सामाजिक वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

रोशनी ग्राम संगठन की महिलाओं की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को आवश्यक बताते हुए स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण समाज की परिकल्पना को साकार करने का संदेश दिया।