सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए 13 अक्टूबर को ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सकती है. आज दिनभर दिल्ली की कई जगहों पर जाम लग सकता है. पुलिस और कानून व्यवस्था के चलते भी कई रास्तों को बंद किया जा सकता है या ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है. लिहाजा दिल्ली के लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए समय-समय पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में साफ बताया है कि दोपहिया या चारपहिया वाहन चालक बताए गए प्रभावित इलाकों से होकर न गुजरें. कोशिश करें कि जिन रास्तों पर प्रदर्शनों का जाम लगा है, वहां जाने से बचें. डायवर्जन के साइन और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें तथा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे.
आज डायवर्जन के चलते इन सड़कों पर बढ़ेगा ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए कई रास्ते बदले जा सकते हैं. इसलिए 13 अक्टूबर को इन प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.
- • पंचकुइयां राउंड अबाउट
- • मंडी हाउस राउंड अबाउट
- • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
- • राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
- • मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- • गुरु नानक चौक
- • चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट
- • भैरों रोड –एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
- • लोधी रोड फ्लाईओवर
- • नीला गुम्बद राउंड अबाउट
- • सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- • भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- • मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- • रिंग रोड – सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
- • अशोक रोड – जंतर मंतर रोड राउंड अबाउट
- • रेल भवन राउंड अबाउट
- • जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग
- • आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – बाराखंबा रोड टी-पॉइंट
- • पटेल चौक राउंड अबाउट
- • जय सिंह रोड – अशोक रोड टी-पॉइंट
- • आरएमएल अस्पताल राउंड अबाउट
- • आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – संसद मार्ग टी-पॉइंट
ट्रैफिक की ताजा जानकारी और मदद के लिए यहां से लें अपडेट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उन माध्यमों के बारे में भी बताया है, जहां से लोग इलाकों की ताजा अपडेट ले सकते हैं.
- फेसबुक: http://facebook.com/dtptraffic
- प्लेटफॉर्म X: http://x.com/dtptraffic
- इंस्टाग्राम: http://instagram.com/dtptraffic
- व्हाट्सएप: 8750871493
- हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444
क्या करें यात्री, पुलिस ने दिए सुझाव
- • पहले से योजना बनाएं: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर आप रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जा रहे हैं और न्यू दिल्ली या सेंट्रल दिल्ली से होकर जाना है, तो अतिरिक्त समय रखें.
- • अनावश्यक यात्रा न करें: यात्रियों से अनुरोध है कि जरूरी हो तभी यात्रा करें. बिना वजह कहीं न जाएं.
- • गतिशील प्रतिबंध: ट्रैफिक व्यवस्था के उपाय स्थिति के अनुसार बदले जा सकते हैं. जमीन की वास्तविक स्थिति देखकर इन्हें कम या ज्यादा किया जा सकता है.



