Home देश रैपिडो राइडर निकला जैश का संदिग्‍ध आतंकी, महाराष्‍ट्र ATS ने दबोचा, गजब...

रैपिडो राइडर निकला जैश का संदिग्‍ध आतंकी, महाराष्‍ट्र ATS ने दबोचा, गजब का निकला शातिर

0
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है. एटीएस के अनुसार, आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी रैपिडो राइडर के रूप में काम करने और इत्र बेचने की आड़ में कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारों का प्रचार कर रहा था. एटीएस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गतिविधियों तथा संगठन से उसके कथित संबंधों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र एटीएस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस के हवाले किया है. संदिग्ध के पाकिस्तान के एक खुफिया अधिकारी (पीआईओ) के संपर्क में होने का आरोप है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, माहिम पुलिस थाने में संदिग्ध के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है. एटीएस ने मामले में शिकायत दी थी, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस ने की है. जांच के दौरान आरोपी के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए हैं. पुलिस इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि संदिग्ध के संपर्कों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

गुजरात एटीएस ने की थी बड़ी कार्रवाई

गुजरात में आतंकरोधी दस्ते-एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 लोगों को जुलाई में गिरफ्तार किया था. इन्हें गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया था. गुजरात एटीएस ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे और गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क स्थापित करने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे थे. वे जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा का गुजराती में अनुवाद और प्रसार भी कर रहे थे. जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन से फंडिंग का भी खुलासा हुआ था.

जैश-ए-मोहम्‍मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़

इससे पहले, पंजाब पुलिस ने जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े एक आतंकी मॉडयूल का पर्दाफाश करके जम्‍मू-कश्‍मीर से जैश-ए-मोहम्‍मद के लिए काम करने वाले दो भाईयों को उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया था. ये दोनों चंडीगढ़ के मोहाली में एक वाहन चालक के अपहरण और हत्‍या के एक पुराने मामले में शामिल थे. इनमें से एक साहिल बशीर जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के कलामाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में वांछित था. उसके भाई ऐजाज अहमद को पहले भी हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया था.