Home छत्तीसगढ़ शरद पूर्णिमा उत्सव पर कवि सम्मेलन का आयोजन

शरद पूर्णिमा उत्सव पर कवि सम्मेलन का आयोजन

0

शरद पूर्णिमा आयोजन समिति ड्रीम सिटी के संयोजक डॉ. शरद कौशिक जी द्वारा बताया गया कि विगत 10 वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की परम्परा को कायम रखते हुए, इस वर्ष विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी, विशिष्ट अतिथि फिल ग्रुप के डायरेक्टर श्री प्रवीण झा जी, डॉ. सी. व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी जी, चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल जी, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलसचिव डॉ. तरूणधर दीवान जी, डी.एल.एस. कॉलेज के संरक्षक श्री संजय शर्मा जी, फिल्म निर्माता डॉ. जेतु साहू एवं वार्ड क्रमांक 58 के पार्षद श्रीमती कमला पुरुषोत्तम पटेल जी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने शरद पूर्णिमा उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सामाजिक तथा सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के प्रयास पर आयोजन समिति की प्रशंसा की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती कमला पटेल ने रू. 2.00 लाख कालोनी में रोड निर्माण हेतु देने की घोषणा की। उसके पश्चात हास्य कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ, जिसका संचालन कवि बंशीधर मिश्रा ने गुदगुदा-गुदगुदा कर किया। कवियों ने ऐसा समां बांधा कि सभी श्रोता रात्रि 12:30 बजे तक अपने स्थान में ही जमे रहे। गुलाबी ठंड के बावजूद हंसी के फव्वारे से आनंद के सराबोर में डूब कर कवियों के हास्य का आनंद लेते रहे।
“माना मां की ममता सागर सी गहराई है पिता की क्षमता ब्रह्मांड की ऊंचाई है माना मां की ममता को कोई नाप नहीं सकता पर पिता की क्षमता को कोई भांप नहीं सकता पिता का किरदार रहता बड़ा निराला है दिखता जहर, होता अमृत का प्याला है” कवि राकेश जैन, ओडिशा।
“ये दुनिया के लोगों कभी प्यार नहीं करना प्यार हो गया तो इजहार नहीं करना, मिल जाए अगर कोई सच्चा आशिक तो उसकी मोहब्बत से कभी इंकार नहीं करना” कवि अंजू लता अंजू, पवनी
“एक बार रात के मैं मर गए जैसे सब डरते उसने डर गए देखें त दरवाजा म यमराज खड़े रहे मस्त अपन भैंसा ऊपर चढ़े रहे मोला आवाज लगात रहे जल्दी आ मोला अब्बड़ काम हे मोर लिस्ट मे अभी कई जन के नाम हे” कवि बंशीधर मिश्रा, अकलतरा
“जइसे-जइसे मोर उमर भागे लागिस मोला वइसें- वइसें आंए बांए लागे लागिस एक दिन सपना म देखें प्रियंका चोपड़ा आऊ मोर ले कह थे आई लव यू डोकरा” कवि कृष्णा भारती, चिखली नांदघाट किया।

“अजीब पागल है ये लोग जो जघन्य अपराधों पर धार्मिक मुल्लमा चढ़ते, वीरता का दंभ भरते है निर्दोषों पर गोली चलाते है। एकता की बस्ती में अलगाव की आग लगाना चाहते है जो बड़े देश को तोड़कर छोटा सा देश बनाना चाहते है।” कवि काशीपुरी कुंदन, राजिम
“जब से घर में बुजुर्गों की संगत चली गई, तब से रिश्तो की रंगत चली गई, शहरो मे खाने का ऐसा वना रिवाज, की गांव से अच्छी भली पंगत चली गई” कवि अशर्फी लाल सोनी, बिलासपुर
“नंदा जाहि का रे नंदा जाहि का रे नंदा जाहि का रे कमरा अउ खुमरी अरई-तुतारी अ र र र र र होत बिहनिया पउरा के आगी टेडगा हे चोंगी टेडगा हे पानी भुंई शुले जस गरकस माला धरे कसेली दउड़त हे ग्वाला टेडगा लेडड़ी ल बांखा दबाए बंसी के धुन मा धेनु चरइया नन्दा जाही का कमरा अउ खुमरी अरई-तुतारी” कवि मीर अली मीर, रायपुर
“किसी में दम नही इतना की भारत को हरायेगा, बुरी नजरो से देखेगा वो भी मुंह की खायेगा, रहेगा तिरंगा मेरे देश का ऊंचा ही सदा स्वर्णिम पल यहां सबका एक दिन आयेगा” कवि सीमा तिवारी, रायगढ़
इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे इनमें प्रमुख रूप से श्री बसंत अंचल, डॉ. शाहिद शेख, श्री प्रणव शर्मा, मिडिया प्रभारी, भाजपा, श्री धर्मेंद्र शर्मा, श्री जितेंद्र पाटले, श्री मोहन सेंड, (अंबेडकर ज्ञान केंद्र), श्री लखन साहू, श्री अशोक राठौर, श्री विनोद पाठक, श्री एम. के. साहू, श्री आर.एस. कटकवार, डॉ. के. के. चंद्रा, डॉ. सुनील थवाईत, श्री हर्षवर्धन चंदेल, श्री जे.एस. राज, श्री शुभेंदु चटर्जी, श्री विकास साहू, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री विजय किरण, श्री बी. पी. साहू, डॉ. विवेक चंदेल, श्रीमती, राजकुमारी साहू, श्रीमती अंजली चंदेल, श्रीमती कल्पना झा, श्रीमती रश्मी कौशिक, श्रीमती यशस्वी शर्मा, उपस्थित रहे। सहसंयोजक डॉ. प्रमोद शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।