Home छत्तीसगढ़ टी.एस. बाबा के जन्मदिवस पर मानव सेवा: फैंस क्लब ने किया रक्तदान,...

टी.एस. बाबा के जन्मदिवस पर मानव सेवा: फैंस क्लब ने किया रक्तदान, इंटक जिलाध्यक्ष इदरीस अंसारी टीम सहित पहुंचे

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 31 अक्टूबर। पूर्व उप मुख्यमंत्री, सरगुजा रियासत के राजा साहब टी.एस. सिंह देव के जन्मदिवस के अवसर पर आज टी.एस. फैंस क्लब द्वारा जिला हॉस्पिटल (सेंटोरियम) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में इंटक के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष इदरीस अंसारी अपने साथियों सहित शामिल हुए और रक्तदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं टी.एस. फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

रक्तदान के बाद अस्पताल के मरीजों को फल एवं मिठाई वितरित कर टी.एस. बाबा साहब का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए इंटक जिलाध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा कि “इंटक परिवार हमेशा जनसेवा के कार्यों में आगे रहता है। आज किया गया रक्तदान कई जरूरतमंदों के काम आएगा और जिन मरीजों को यह रक्त चढ़ेगा उनकी दुआएं राजा साहब बाबा और सभी रक्तदाताओं को लगेंगी।”

उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक सिद्धार्थ तिवारी और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।